इस मॉनसून के सीजन भारत मे घूमने की 10 जगह - Top 10 Places To Visit In Monsoon In India

Rahul R Malakar
By -
0

Best Places To Visit In Monsoon In India

इस मॉनसून के सीजन भारत मे घूमने की 10 जगह

Top 10 Places To Visit In Monsoon In India
Top 10 Places To Visit In Monsoon In India


नमस्कार दोस्तों, मेरे Blog में आपका स्वागत है।

दोस्तों भारत मे गर्मियों का मौसम जल्द ही विदा होने को है, और बारिश का मौसम आने को है। बारिश आते ही Nature मे हरियाली छा जाती हैं। गर्मियों की तपन धीरे धीरे ठंडक मे बदल जाती है। इस कारण बहुत से लोगों को बारिश का मौसम बेहद पसंद होता हैं। वही कई लोगों को यह मौसम पसंद नहीं होता क्योंकि इस मानसून के मौसम मे वें काही बाहर जाने का प्लान नहीं कर सकते। लेकिन दोस्तों यदि आप इस मॉनसून के सीजन मे कही बाहर घूमने जाने का सोच रहे हैं और search कर रहे हैं Top 10 Places To Visit In Monsoon In India


तो दोस्तों मैं आपके लिए लेकर आया हूँ, इस मॉनसून के सीजन भारत मे घूमने की 10 जगह के विकल्प जहां आप इस मॉनसून के सीजन मे घूमने जा सकते है और अपनी Trip का भरपूर मज़ा ले सकते है।

 

Top 10 Places To Visit In Monsoon In India

1. Goa

dudhsagar waterfalls goa
Dudhsagar Waterfalls Goa

दोस्तों गोवा भारत का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां हर कोई छुट्टिया बिताने जाना चाहता है। वेसे तो गोवा प्रसिद्ध है अपने शानदार समुंदर बीच के लिए, यहाँ का बागा और केंडोलिम बीच आपनी खिली खिलाती धूप के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप मॉनसून मे भी गोवा जा सकते है और यहाँ का लुफ़त उठा सकते है? जी हाँ दोस्तों भीगा हुआ समुद्र तट, हरी – भारी प्राकृतिक जंगले और उनमे बहते खूबसूरत झरने। इन सभी का मज़ा लेना चाहते है तो मॉनसून के सीजन मे आप गोवा जरूर जाए। यहाँ का वाइल्ड लाइफ भी उतना ही खूबसूरत है जितना कि समुद्री बीच, और यहाँ का दूध सागर वाटरफाल भारत के सबसे ऊंचे झरने के रूप विश्व प्रसिद्ध है।

 


Best Places To Visit In Monsoon In Maharashtra

2. Lonavala 

Lonavaka- Maharashtra

दोस्तों छुट्टिया बिताने के लिए एक हिल स्टेशन से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे मे महाराष्ट्र राज्य का लोनावाला शहर बेस्ट डेस्टिनेशन मे से एक है। पहड़ों से घिरी हुई हरी भारी मनमोहक वादिया मन को शांति का अनुभव करवाती है। मॉनसून के सीजन मे यह की हरियाली और झरने ,तालाब देखने मे बहुत खूबसूरत लगते है। आप यहाँ pawna lake, राजमाची फोर्ट, तिकोना फोर्ट, टाइगर लीप, भूसी डैम, टुँगरली लैक, विसापुर फोर्ट, लोनावाला लैक, भाजा कैव, कुनै वॉटर्फॉल, रेवर्स वॉटर्फॉल, नारायण धाम टेंपल, मिनीचर म्यूसियम, कार्ला कैव देखने जा सकते है।



Best Places To Visit In Monsoon For Couples

3. Munnar

Munnar


जब मॉनसून का सीजन अपने पीक पर होता है तब विदेशी पर्यटक विशेष कर अरेबियन देश जहां अत्यधिक गर्मी पड़ती है, वह मुन्नार मे आना पसंद करते है। वें यहाँ के रैनी सीजन और हरेभरे पहाड़ों कि सुंदरता का आनंद लेते है। यहाँ के जंगलों मे मॉनसून के समय जड़ी बूटिया पाई जाती है इस कारण कई लोग यह आयुर्वेदिक इलाज के लिए भी जाते है। मुन्नार एक हिल स्टेशन है यहाँ कि खूबसूरत वादिया बहुत ही अच्छा अनुभव देती है। यह केरल मे हनीमून मनाने के लिए बेस्ट जगह मे से एक है। आगर आप भी अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने का सोच रहे है तो मुन्नार आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। दक्षिण भारत मे होने के बावजूद यह आपको शिमला और मनाली जैसा आनुभाव होगा।

 

Places To Visit In Rainy Season In India

4. Cherrapunji चेरापुंजी

cherapunji


दोस्तों चेरापुंजी भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, यहाँ पूरे वर्ष पर्यटक आते है। यूं तो आपको चेरापुंजी मे पूरे साल रैनी सीजन ही मिलेगा। जी हाँ! यह एक ऐसे जगह है जहां पूरे साल बारिश का मौसम रहता है ऐसे में चेरापुंजी जाने सबसे सही समय दिसंबर से लेकर मई तक होता है जब मौसम अधिक शीतल और सुहावन होता है। लेकिन यदि आप यहाँ के बरसाती जंगले और झरनों का आनंद लेना चाहते है तो मॉनसून का सीजन यहाँ जाने का बिल्कुल सही समय होता है।


Best Places To Visit In Monsoon In Rajasthan

5. Udaipur

Udaipur


 यदि आप से पूछा जाए कि आप किसी जगह पर कब जाना पसंद करेंगे तो जाहिर है आपका जवाब होगा “उस जगह के पीक सीजन मे”

क्योंकि तभी आप उस जगह की सुंदरता को देख सकते है और वह जाने के महत्व को समझ सकते है। अब राजस्थान जो कि एक गरम राज्यों मे आता है और यह अपने थार के रेगिस्तान के लिए प्रसिद्ध है यहाँ आप मानसून के सीजन मे घूमने जा सकते है, यहाँ आप उदयपुर (जिसे राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है) मानसून के सीजन मे घूमने जा सकते है।

यहाँ पर जाने के लिए जुलाई से सितंबर का महीने अच्छा माना जाता है। यह का मौसम राजस्थान के बाकी के जगहों से बिल्कुल ही आलग है। यहाँ कि खूबसूरती आपको किसी वन्डरलेंड में होने के जैसे अनुभव देती है। आप यहाँ के मौसम , लुहवाने दृश्यों , सूर्यास्त और सूर्योदय का मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते है।

 

Best Places To Visit In Rainy Season In India

6. Shillong

Shilong


दोस्तों अब मैं आपको मेघालय के एक और जगह के बारे में बताता हूँ जहां आपको मानसून सीजन मे जाना चाहिए। यह जगह है शिलांग, यहाँ आप पूरे साल मे किसी भी सीजन मे घूमने जा सकते है। लेकिन मानसून का सीजन यहाँ आपको एक अलग ही उत्साह और अनुभव देगा। आगर शिलॉन्ग घूमने का सबसे बेहतरीन समय की बात करें तो है गर्मियों का मौसम, क्योंकि यहाँ गर्मियों मे सामान्यतः तापमान 15 से 25 डिग्री के आस-पास होता है। वही सर्दियों मे यह तापमान माइनस 5 डिग्री तक नीचे चल जाता है। और यहाँ अत्यधिक समय कोहरा छाया रहता है। तो दोस्तों “बादलों के घर” कहे जाने वाले मेघालय मे घूमने जाने का सबसे उचित मौसम मानसून ही हैं। यहाँ शिलांग मे मानसून जुलाई मे शुरू होता है और सितंबर के तक रहता है। शिलांग मे मानसून का मौसम प्रकृति प्रेमियों और रोमांच चाहने वालों के लिए बिल्कुल सही है। इसी समय मेघालय मे यहाँ के स्थानीय त्योहारों मे से एक बहदीनखलं नामक उत्सव मनाया जाता हैं, जिसका आप आनंद ले सकते है। बारिश के सीजन मे यह के हरे भरे जंगल , ऊंचे ऊंचे पहाड़ और उन पहाड़ों से निकालने वाली नदिया, झरने आपको एक सुखद आनुभाव देंगे। मानसून मे यहाँ आप मोसिनराम और चेरापुंजी के आलवा सेवन सिस्टर्स नाम के झरने को देख सकते है, मावफ्लांग , दावकी और जैतीया हिल्स यहाँ कि प्रसिद्द जगहे हैं।


Best Places To Visit In Monsoon In Rajasthan

7. Mount Abu

Mount Abu


दोस्तों अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट अबू के बारे मे। यह जगह अपने आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर मानसून सीजन जुलाई मे शुरू होता है, इस दौरान यह का औसत तापमान 21 से 28 डिग्री के आसपास होता है। यहाँ के हरे भरे पहाड़ आपका मन मोह लेते है और यह की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती हैं। आपको इस सीजन मे इस शहर कि यात्रा अवश्य करनी चाहिए। यहाँ पर आप नक्की झील मे नौका विहार का आनंद ले सकते है। पहाड़ों के बीच इस प्राकृतिक और पवित्र झील का नजारा देखने मे बहुत सुंदर लगता है। आप यहाँ अपने परिवार और दोस्तों के साथ अरावली पर्वत रेंज के बीच ट्रॅकिंग कर यहाँ के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते है, यह बेहद रोमांचकारी होता है। 


यहाँ का दिलवाड़ा मंदिर माउंट आबू कि प्रसिद्द जगहों मे से एक है। जो कि अपनी वास्तुकला और आसपास के सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहाँ के अभ्यारण मे वन्यजीव और वनस्पति बहुत मात्र मे पाए जाते है। यह का sunset point अपने भव्य सूर्यास्त के दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। यह पर स्थित बृहमकुमारी आश्रम विश्व भर मे आत्म शांति और आध्यात्म के लिए जाना जाता है। इस आश्रम मे स्थित ब्रह्मयकुमारिस पीस पार्क मे आप आत्म शांति का अनुभव करेंगे। साथ ही अरावली पर्वत श्रंखला का अद्भुत नजारा यहाँ से देखने मिलता है। माउंट अबू मे आप खरीदारी कर सकते है , यहाँ के बाजार मे आपको राजस्थान और गुजरात के प्रसिद्ध हस्तशिल्प मिलेंगे जो कि यहाँ कि स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए जाते है। यह पर आप कोटा साड़ियों, चूड़ियों और कालीनों की खरीदारी कर सकते हों।

 

Best Places To Visit In Monsoon For Couples

8Kerala

Kerala


दोस्तों कहते है कि भारत में मानसून की शुरुआत केरल से ही होती है, दक्षिण भारत के इसी राज्य से मॉनसून भारत आगमन करता है। यहाँ मॉनसून जून के शुरुआती दिनों मे आता है, यहाँ इसे ऐडवापथी कहा जाता है क्योंकि यह मलयालम केलेंडर के ऐडवम महीने मे आता है। दोस्तों केरल मे बारिश का मौसम बड़ा ही सुहावना होता है, यहाँ के हरे भरे जंगल और नदियों का दृश्य बड़ा सुंदर और सुखद अनुभव देता है। यहाँ जगह शादी के बाद हनीमून पर जाने के लिए नवविवाहित जोड़ों के लिए एक उत्तम विकल्प हो सकता है। यहाँ पर आप केरल कि प्रसिद्ध नोंका-दोड़ का आनंद ले सकते है।

 

Best Places To Visit In Rainy Season In India

9. Mahabaleshwar

mahabaleshwar


दोस्तों छुट्टिया बिताने के लिए महाबलेश्वर बहुत ही अच्छी जगह है। यह का मौसम पूरे साल सुखद और सुहावना होता है। महाबलेश्वर , महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन मे एक है यह अपने सुहावने मौसम के कारण पर्यटकों मे आकर्षण का केंद्र बना रहता है। महाबलेश्वर मे जुलाई से अक्टूबर तक बारिश का सीजन होता है। दोस्तों यदि आपको ठंड और बारिश से कोई फर्क नहीं पड़ता है तो यह जगह आपके घूमने जाने के लिए उत्तम है। यहाँ के पहाड़ों मे चारों ओर बादलों का जमना और धुंध का छा जाना इसे और भी अधिक सुंदर बना देता है।


 प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक उत्तम जगह है। यहाँ आप पश्चिम के घाटों पर ट्रॅकिंग का आनंद ले सकते है और वहाँ कि खूबसूरती को निहार सकते है। जो कि आपको बेहद ही सुखद अनुभव देगा। यहाँ कि कल कल बहती नदिया और झरनों का दृश्य आपको भरपूर आनंद कि अनुभूति प्रदान करता है। यदि आपको बारिश का मौसम पसंद न भी है तब भी यहाँ जाने पर इसकी सुंदरता को देख कर आप भी इसके दीवाने हो जाओगे 


Places To Visit In Rainy Season In India

10. Ladakh 

Ladakh


दोस्तों अब मैं आपको बताने जा रहा हूँ, भारत के उत्तरी क्षेत्र मे स्थित बेहतरीन और रोमांच से भरपूर जगह लद्दाख के बारे मे,

दोस्तों लद्दाख मशहूर है माउंटेन बाइक राइडिंग के लिए, हर साल यह टूरिस्ट खास कर के युवा वर्ग के लोग यह छुट्टियों मे कैम्पिंग और ऐडवंचर बाइक राइडिंग के लिए यह जाते है। यह के पहाड़ और घाटियों का नजारा बहुत ही सुंदर और सुकून भर होता है। यहाँ पर कई सारे खतरनाक रोड है जिन पर बाइक चलना रोमांच का अहसास कराता है और बारिश के सीजन मे यहाँ का रास्ते और भी खतरनाक और मुस्किल भरे हो जाते है। 


Read More ˃˃˃˃˃˃ Travel Caption In Hindi


दोस्तों आगर आप ऐडवंचर बाइक राइडिंग के शोकिन है तो लद्दाख आपके लिए आच्छा विकल्प है। लद्दाख मे बारिश जुलाई से सितंबर तक होती है ऐसे में लद्दाख जाने का सबसे सही समय सितंबर है। इस समय तक बारिश काफी काम हो चुकी होती है जिससे कि लद्दाख जाना और वहाँ घूमना आसान हो जाता है। लेकिन दोस्तों लद्दाख जाने से पहले आपको कुछ सुरक्षा से जुड़ी जानकारी का ध्यान रखना चाहिए। चूकि लद्दाख काफी ऊंचाई पर स्थित है इसलिए वहाँ चीजों का मिलना थोड़ा मुस्किल होता है। और बारिश मे यह मुस्किल बड़ जाती हैं।


Note: दोस्तों हल्की सी बारिश किसी भी हिल स्टेशन को मनमोहक बना देती है वही अगर अधिक बारिश हो जाए तो वहाँ पर परेशानियाँ खड़ी हो जाती है। इसलिए कही भी जाने की प्लान करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।


तो दोस्तों यह थी इस मॉनसून के सीजन भारत मे घूमने की 10 जगह- Top 10 Places To Visit In Monsoon In India

  
अगर आप इस मॉनसून के सीजन मे कही बाहर घूमने का प्लान कर रहे है तो आप इनमे से किसी भी विकल्प को चुन सकते है। इनमे से कुछ जगह ऐसी भी है जहां जाने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कही भी जाने से पहले मौसम का विशेष ध्यान रखे और जरूरी चीजे अपने साथ रखे। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)